Health Tips

गर्मी के मौसम में सेहत का रखें ध्यान

इस मौसम में अपने खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संभव हो तो बाहर के खाने से दूरी बनाए रखें मौसमी फल व सब्जियों को प्राथमिकता दें। नमी व तरल युक्त खाद्य पदार्थो का अधिक सेवन करें। दोपहर के समय छोटे बच्चों को घर से बाहर न जाने दें। दिन में करीब 3 से 4 लीटर तक पानी का सेवन करे। लू लगने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से अपनी जांच करवाए। गर्मी के मौसम में अस्पताल में बुखार, डायरिया, डी-हाइड्रेशन व पेट की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ गई है। बुखार आमतौर पर 5-7 दिनों में खुद ही ठीक हो जाता है। बुखार लगातार जारी रहे तो निमोनिया या फेफड़े में संक्रमण की समस्या हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से जांच करवाकर दवाइयां लें।

खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थो का न करें सेवन

गर्मी के मौसम में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थो का सेवन न करें। खाने पीने पर पर्याप्त ध्यान नहीं देने से उल्टी, दस्त आदि की समस्या हो सकती है। यह फूड प्वायज¨नग या एनिवायसिस की समस्या के कारण होता है। छोटे बच्चों को अधिक से अधिक पानी पिलाएं। खाने में तरल युक्त पदार्थ, जैसे दूध, दही, लस्सी, खीरा आदि का सेवन करें।

No comments:

seo-services-tips-india