324 साल के आदमी का किरदार, पहचाने आप?
खास बातें
फिल्म 'राबता' में छोटे से किरदार में नजर आएंगे राजकुमार राव
फिल्म में राजकुमार को उनके लुक की वजह से पहचानना है मुश्किल
डायरेक्टर दिनेश विजान की फिल्म 'राबता' 9 जून को होगी रिलीज
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राबता' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. ट्रेलर के बाद कृति और सुशांत की केमिस्ट्री पर तो सब का ध्यान गया है लेकिन एक एक्टर है जिसे इस ट्रेलर में देखकर भी किसी ने नहीं पहचाना है. हमें उम्मीद है कि आप भी उन्हें नहीं पहचान पाए होंगे, तो हम बता देते हैं कि इस ट्रेलर में 'क्वीन' और 'ट्रैप्ड' जैसी फिल्मों के एक्टर राजकुमार राव भी नजर आए हैं. दरअसल राजकुमार राव को पहचानना इसलिए मुश्किल हो रहा है क्योंकि 32 साल का यह हीरो फिल्म में 324 साल के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. राजकुमार राव इस फिल्म में बेहद छोटे से किरदार में नजर आने वाले हैं.
फिल्म के डायरेक्टर दिनेश विजान ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि राजकुमार काफी विनम्र हैं कि उन्होंने इस रोल को किया. उन्होंने बताया कि 32 साल के राजकुमार को 324 साल का व्यक्ति बनाना काफी मुश्किल भरा काम था. उन्होंने आईएएनएस को बताया , 'उनका मेकअप करना और किरदार के लिए उन्हें तैयार करना काफी थका देने वाली प्रक्रिया था लेकिन फिर भी राजकुमार इसके लिए घंटों बैठते थे. मुझे लगता है कि प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से पहचान न आने की इस बात ने ही राजकुमार को यह रोल करने के लिए प्रभावित किया है.
डायरेक्टर दिनेश विजान ने बताया कि इस किरदार का फाइनल लुक चुनने से पहले लगभग 16 तरह के मेकअप लुक टेस्ट किए गए थे. इस फिल्म में राजकुमार राव का मेकअप करने के लिए लॉस ऐंजलिस से मेकअप आर्टिस्ट की टीम आई थी. राजकुमार ने फिल्म के किरदार के लिए मेकअप के साथ ही अपनी आवाज में भी काफी परिवर्तन किया है.
No comments:
Post a Comment